सम्मान समारोह के साथ मानस सम्मेलन का विराम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मानस विचार समिति का ३५वां मानस सम्मेलन देर रात पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मानस सम्मेलन के संयोजक डा0 रामबाबू पाठक ने सभी आचार्यों व आये हुए लोगों को सम्मानित किया। पाण्डेश्वरनाथ मंदिर के सभागार में पांच दिन तक चलते मानस सम्मेलन में दूर दराज से आये वक्ताओं ने अपने प्रवचन किये। आयोजक मण्डल व विद्वानों ने देर रात लोगों को सम्मानित किया। कथा को भव्यता के साथ विराम दिया गया। व्यवस्था सुजीत पाठक बन्टू ने देखी। इस मौके पर रमेश चन्द्र त्रिपाठी, अशोक रस्तोगी, डा0 शिवओम अम्बर सहित लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन बृजकिशोर सिंह किशोर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *