मंडी समिति सडक़ का करा रही घटिया निर्माण, ग्रामीणों में रोष

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। योगीराज में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चहुंओर घटिया निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक और सडक़ का घटिया निर्माण कराने का मामला सामने आया है। फिलहाल ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के अचरा मार्ग नगला धोबियान में एक सडक़ का निर्माण मंडी समिति के द्वारा कराया जा रहा है। इसमें उपयोग होने वाली सामग्री अत्यंत घटिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लात मारते ही सडक़ की गिट्टी उखड़ रही है। वहीं डामर का भी न के बराबर प्रयोग किया जा रहा है। जब ग्रामीण विरोध करते हैं, तो ठेकेदार उन्हें धमकाने लगता है। वहीं ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य में श्रमिकों की जगह नाबालिग बच्चों से कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उपरोक्त सडक़ की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *