जीजीआईसी के शिक्षक-अभिभावक संघ के चुनाव में मनोज अध्यक्ष तथा दीपिका राजपूत बनी उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ की मंगलवार को सम्पन्न हुई शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में मनोज प्रकाश को अध्यक्ष तथा प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत को उपाध्यक्ष चुना गया।
प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक गत वर्ष की कार्यकारिणी को भंग कर नई पीटीए कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वेश शाक्य को मंत्री, संघमिश्रा भास्कर को उपमंत्री तथा सविता सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में गत वर्ष २०२२-२३ की आय-व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। आगामी सत्र में होने वाले विद्यालय के कार्यों पुस्तकालायें के सांैदरीकरण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर, बाहय परीक्षा व्यय आदि के संबंध में प्रस्ताव रखा गया, जो सर्वसम्मति से पारित किया गया और उक्त कार्यों को कराने पर व्यय होने वाली धनराशि के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को अधिकार दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा निष्प्रयोजन वस्तुओं से बनायी गई कला-कृतियों की प्रदर्शनी लगायी गई। बैठक में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका आदेश गंगवार, विरमा पाल, शैलजा मौर्या, पूजा तिवारी, राजवीर सिंह, प्रभात कुमार आदि शिक्षिकायें व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *