भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष बने ठा0 मनोज सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति द्वारा राजीव गांधी नगर में पंचायत सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 धर्मेंद्र सिंह ने भाग लिया। महा पंचायत में एम.एस.पी. गारन्टी कानून व किसानों को १० प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी। महा पंचायत में आंदोलन की रणनीति बनायी गयी। साथ ही बैठक में मनोज ठाकुर को जनपद का जिलाध्यक्ष व जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान को नगर अधयक्ष, अखिलेश प्रताप सिंह को युवा जिलाध्यक्ष, राहुल चौहान को जिला महामंत्री, विनोद सिंह को ब्लाक महामंत्री कमालगंज बनाया गया। डॉ0 मंजू शुक्ला प्रदेश संगठन मंत्री, सतेंद्र चौहान, अजय प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *