ओटीएस योजना का कई लाभार्थियों ने उठाया लाभ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार चलाई जा रही ओटीएस योजना के तहत नवाबगंज के एसडीओ के कार्यालय पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज में स्थित 3311 केवीए विद्युत उपखंड कार्यालय पर एसडीओ मनीष वर्मा के कार्यालय पर लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी। उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में लगे सभी कर्मचारियों ने काफी सरलता से काम करते हुए शनिवार को लगभग 15 लाख रुपए की राजस्व वसूली भी जमा की। वहीं लोग उपखंड अधिकारी मनीष वर्मा के सरल स्वभाव की लोग सराहना करते देखे गये। उनके सरल स्वभाव के कारण लाभार्थी आसानी से बकाया पैसा जमा कर रहे हैं। जिससे नवाबगंज उपखंड कार्यालय को जिले में लगभग प्रथम स्थान मिलने जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ही अधिकारी हो तो कोई भी समस्या बिजली विभाग में उत्पन्न नहीं होगी और अधिकारी अपने स्तर से लोगों को काफी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। जब इस बाबत उपखंड अधिकारी मनीष वर्मा से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की जो सरकार की योजना है उसको लगातार धरातल पर लाया जा रहा है और किसी भी लाभार्थी को परेशान नहीं किया जाएगा ना ही किसी के कनेक्शन काटे जाएंगे। उनसे उसी हिसाब से पैसा वसूल किया जाएगा जिससे कि वह आसानी से कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *