नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक नवाबगंज के गांव ज्योना में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत हुई। जिसमें बिजली विभाग की तानाशाही को लेकर रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी किसान, मजदूर के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा, जर्जर विद्युत लाइन को ठीक कराने व सिंचाई के लिए 12 घंटा बिजली देने की मांग की गयी। युवा लखन प्रताप व तहसील अध्यक्ष युवा अभय सिंह के नेतृत्व में विपिन यादव को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए आनंद पाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज, चंद्र प्रकाश जिला सचिव, विनोद कुमार को शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष, अंजुल को ब्लॉक अध्यक्ष युवा नवाबगंज सहित सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गयी। इस मौके पर प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र चौहान, जितेश, नितेश, अर्जुन, निखिल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, रामकरन, जयकरण, विशाल तोमर आदि उपस्थित रहे।