नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत विभाग की टीम ने एक लाख से अधिक की बकायेदारी में कई लोगों के कनेक्शन काट दिये। टीम ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली बिल समय पर जमा करने की अपील की है। इस कार्रवाई से बकायेदारों में हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने टीम के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक लाख के बकायेदारों के कनेक्शन काट दिये। साथ ही उनके मीटर भी निकालकर बिजली घर में जमा करा दिए गए हैं। टीम ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल शीघ्र जमा करने की अपील की है। विद्युत चेकिंग अभियान से कई बकायेदारों में हडक़ंप मच गया। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा के साथ वीर सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, गौरव सिंह और प्रदीप यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
बकायेदारी में कई विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे
