एनसीसी कैडेट्सों ने रैली निकालकर किया जागरुक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने धूमधाम से सैनिकों के साथ रैली निकाली।
12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफिसर कर्नल अमरजीत सिंह मलिक के दिशा निर्देशन में 14 जनवरी को डीएन पीजी कॉलेज में पूर्व सैनिक दिवस की प्रथम बार शुरुआत की गई। जनपद के सभी सेवानिवृत्ति सैनिक, अधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ के कमांडेंट ब्रिगेडियर एचएस संधू (सेना मेडल) द्वारा किया गया। उन्होंने पूर्व में हुए सेवानिवृत्ति सैनिकों तथा अधिकारियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया तथा उनकी वीरता को सराहा।
इसके बाद 12 यूपी बटालियन तथा 4 यूपी गल्र्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेट्स के साथ कमांडेंट सरनाम सिंह राठौर, कैप्टन उदयराज सिंह, लेफ्टिनेंट उदयवीर सिंह, कमांडर नवीन कटियार, फ्लाइंग अफसर जवाहरलाल, सूबेदार मेजर वीएस चौहान, एमडब्ल्यूओ गिरी, कैप्टन मुनेश्वर सिंह, सूबेदार राजेंद्र पाल ने रैली की शुरुआत भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से की। कमांडेंट सरनाम सिंह राठौर सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को सम्मानित करते हुए ब्रिगेडियर ने अपने आपको गौरवांवित महसूस किया और कहा कि आज भी हमारे बीच ऐसे लोग है जिन्होंने देशहित में लड़ाईयां लड़ी। पूरा शहर बहुत उत्सुकता के साथ देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत हो रहा था। 12 यूपी बटालियन एनसीसी के 71 एनसीसी कैडेट्स ने रैली में प्रतिभाग किया, जिसकी अगुवाई म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर द्वारा तथा सूबेदार सुरेश कुमार एसीएचएम कमल द्वारा की गई। सभी एनसीसी कैडेट्स ने यूनिटी एंड डिसीप्लिन के साथ रैली का आयोजन कराया। इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह राठौर, अनिल प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक दिवस पर कमांडेंट सरनाम सिंह सहित कई हुए सम्मानित
