खुटार-मैलानी रोड पर हुआ हादसा, बरेली से लखीमपुर घर लौट रहे थे सभी मजदूर, जेसीबी मशीन लेकर चालक फरार
खुटार, शाहजहांपुर(समृद्धि न्यूज)। बरेली से लखीमपुर जा रही मजदूरों से भरी इको कार शनिवार को खुटार-मैलानी रोड पर जेसीबी मशीन से टकरा गई। यह हादसा मैलानी रोड पर निर्माणधीन ओवरब्रिज लंगोटी बाबा स्थान के नजदीक हुआ है। टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार में बैठे सभी मजदूर बाल-बाल बच गए और ओवरब्रिज से गाड़ी पलटने से बच गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। मजदूरों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव घुरहा के रहने वाले उमाशंकर, अक्षय, राजकिशोर, स्वतंत्र कुमार, ध्रुव कुमार, कुनेंद प्रांत हरियाणा के अटेली मंडी में मजदूरी करने गए हुए थे। सीजन का काम बंद होने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। सभी मजदूर हरियाणा से ट्रेन में बैठकर शनिवार को बरेली पहुंचे। जहां ईको कार को बुक किया। बरेली से सभी लोग घर की ओर निकले थे। लेकिन खुटार में हादसा हो गया। बरेली के कस्बा बिथरी चैनपुर के गांव उदयपुर- दशरथपुर के रहने वाले चालक रवि राठौर ने बताया कि शनिवार को सभी को ईको कार से लेकर जनपद लखीमपुर खीरी के थाना भीरा जा रहा था। खुटार-मैलानी रोड पर शनिवार दिन में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास लंगोटी बाबा स्थान के पास पहुंचे। तभी सामने से अचानक जेसीबी आ गई। उसने कार में टक्कर मार दी। कार ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गई और पलटने से बच गई। लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे सभी बच गए और मामूली चोटिल हो गए। जबकि बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद चालक जेसीबी मशीन सहित चला गया। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
खुटार में इको कार और जेसीबी मशीन की आपस में भिड़ंत, कई मजदूर घायल
