बाबा सत्यगिरी के खिलाफ कई संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण तथा कई संगठनों ने सत्यपाल गुप्ता उर्फ सत्य गिरी बाबा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
उप जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि सत्य पाल गुप्ता उर्फ सत्य गिरी बाबा के द्वारा मेला रामनगरिया में भय का माहौल बनाने एवं साधु संतों को प्रताडि़त करने के साथ-साथ मां गंगा आरती के संस्थापक आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला के ऊपर जानलेवा हमला करने तथा सत्य का साथ देने वाले भाजपा जिला मंत्री अंकित तिवारी तथा हिंदू महासभा के विमलेश मिश्रा के ऊपर एनसीआर लिखवाने के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें राष्ट्रीय ब्रह्म मंच, राष्ट्रीय हिंदू सेना परशुराम हिन्दू वाहिनी सेना, एवं अखिल भारत हिंदू महासभा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शिवेंद्र मोहन मिश्रा, स्वदेश कुमार सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अर्चित मिश्रा, शिवानंद मिश्रा, अंकित सोमवंशी, दिवाकर द्विवेदी, निशांत तिवारी, विपिन अवस्थी, अमन दुबे, अनमोल पांडे, अमित कुमार दीक्षित, गोपाल कृष्ण सक्सेना, दिनेश यादव, जितेंद्र यादव, संजीव कुमार दुबे, कन्हैया पाठक, प्रभात दुबे, महेंद्र प्रताप सिंह, मोनू तिवारी, दीपक शर्मा, आसिफ जमा खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *