बाराबंकी: अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से मची भगदड़, दो की मौत, कई श्रद्धालु घायल

बाराबंकी: बाराबंकी जिले में अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ये हादसा रविवार रात को जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में हुआ। औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ था। इसी दौरान करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया। करंट फैलने के कारण भगदड़ मच गई। घटना के दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत की सूचना है, जबकि तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थी, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हैं। 2 की हालात को गंभीर देखते हुए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस घटना के बाद औसानेश्वर महादेव मंदिर के हालात सामान्य हैं, घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी की जा रही है।

सीएम ने लिया संज्ञान

सीएम योगी ने बिजली का तार गिरने से हुए हादसे को संज्ञान में लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

मनसा देवी मंदिर में करंट की अफवाह से ही मची थी

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मनसा देवी मंदिर में ये भगदड़ करंट दौडऩे की अफवाह से चलते मची, मंदिर में सावन के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस बीच करंट आने की अफवाह फैल गई। इस कारण लोग बचने के चक्कर में एक-दूसरे पर चढऩे लगे।

घायलों में

  • गीता पत्नी शिवप्रसाद निवासी ग्राम सफीपुर थाना सुबेहा
  • ज्योति पुत्री भावनी प्रसाद निवासी सुबेहा
  • काजल पुत्री रामफेर निवासी सुबेहा
  • वैष्णवी पुत्री शिवप्रसाद निवासी सुबेहा
  • रंजना पांडेय पत्नी रोहित निवासी बारी खेड़ा अंसारी थाना हैदरगढ़
  • गुलशन पुत्र गंगादीन निवासी भकोसा थाना जैदपुर
  • शुभम कुमार पुत्र रामकंठ निवासी पूरे विलास थाना महराजगंज, रायबरेली
  • शिवशरण पुत्र लालता प्रसाद निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
  • अमर कुमार रामकरन निवासी ग्राम कनवा थाना हैदरगढ़
  • अजय प्रताप पुत्र मलखान निवासी रुकनापुर, थाना लोनी कटरा
  • देवेंद्र पुत्र दिलीप निवासी रुकनापुर थाना लोनी कटरा
  • रूपेंद्र पुत्र उमाशंकर निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
  • शिवकुमार पुत्र अहरवादीन निवासी कनवा थाना हैदरगढ़
  • साहब चरन पुत्र पप्पू भिखरा हैदरगढ़
  • श्रवण कुमार पुत्र दयाराम निवासी भिखरा हैदरगढ़
  • शंकर पुत्र बैजनाथ निवासी भिखरा
  • सोनी पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
  • सोनम पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
  • मधु पत्नी भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
  • कांति पुत्री गंगाप्रसाद निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
  • शिवानी पुत्री राम अभिलाख निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
  • विवेक पुत्र रामकैलाश निवासी ग्राम लखियापुर थाना सतरिख
  • अनोज चौरसिया पुत्र राममिलन निवासी लाही थाना हैदरगढ़
  • सुभाष पुत्र सत्य नारायण निवासी बस्तीगंज मजरे पोखरा थाना हैदरगढ़
  • समरजीत पुत्र जयशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
  • हर्षित पुत्र शिव शंकर शर्मा निवासी भिखरा हैदरगढ़
  • रीता पत्नी बाबादीन निवासी चौबेपुरवा थाना शिवरतन गंज अमेठी
  • अनन्या पुत्री शिवबोधन निवासी पूरे कारी थाना कोठी
  • शिवा पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
  • रंजीत पुत्र साहब दीन निवाासी मोहदीपुर सतरिख
  • पलक पुत्री रंजीत राम निवासी छतौरा कोठी
  • संध्या पुत्री महेश निवासी भूलभूलैया कोठी
  • सुंदरम सिंह पुत्र सरतेज निवासी मोहदीपुर कोठी
  • लक्ष्मी पुत्री पवन निवासी बिबियापुर घाट कोठी
  • अमन पुत्र बाबादीन निवासी गढी घोसियामऊ सुबेहा
  • बैजनाथ पुत्र जगजीवन निवासी सुबेदार पुरवा हैदरगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *