उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरी बस, कई रेस्क्यू, कई की मौत की आशंका

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के घोलतीर में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में समा गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान करीब 5 लोग बस से बाहर छिटक गए।् राहत-बचाव कार्य जारी है।बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदरानाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का बहाव तेज है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के इसमें गिरने से कई यात्री इसके तेज बहाव में बह गए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन से पांच लोग छिटक गए। जबकि पूरा वाहन अलकनंदा नदी में समा गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया है कि नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिसमें कुछ की मौत हो चुकी है। टेंपो-ट्रेवलर का अभी कुछ भी पता नहीं चल रहा है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *