दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम होने की कॉल

दिल्ली के कई स्कूलों में बम की कॉल मिली है, जिसके बाद हड़कंप मंच गया है. इस मामले को लेकर जांच चल रही है. हालांकि अभी तक पता नहीं लग सका है कि कॉल करने वाला कौन है?

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में एक बार फिर बम होने की खबर मिली है। धमकी की खबर के बाद अधिकारियों ने पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा। स्कूलों की जांच की गई। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला। इससे पहले बीते पांच फरवरी को भी गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के चार स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। धमकी की खबर के बाद अधिकारियों ने स्कूलों की जांच कराई थी, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।मयूर विहार-एक स्थित एहल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से पांडव नगर एसएचओ को सूचना दी कि आज स्कूल के प्रिंसिपल को स्कूल में बम होने की धमकी के संबंध में एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसकी जानकारी सुबह 6:40 पर दी गई। यह जानकारी नियंत्रण कक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की गई। साथ ही पूर्वी जिले के बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। इसके बाद एसएचओ पांडव नगर फोर्स के साथ स्कूल पहुंचे। बम निरोधक दस्ते की टीमभी स्कूल पहुंची। डॉग हैंडलर्स के साथ बम निरोधक दस्ते के द्वारा स्कूल परिसर की जांच की गई। कुछ भी असामान्य नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *