कोई तो बाढ़ के पानी में चारपाई पर बैठने को मजबूर तो किसी ने छत पर बनाया आशियाना
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शाहजहांपुर शमशाबाद मुख्य मार्ग पर चौराहारा गांव के सामने लगभग दो से ढाई फीट पानी ऊंचाई में और लंबाई में लगभग 400 मी मुख्य मार्ग पर ऊपर बह रहा है। जिससे आवागमन करने वालों को काफी दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है। किसी की बाइक खराब होती है तो किसी की गाड़ी पानी में बंद होती है। कई गांव पानी से घिरे जैसे कमथरी, बांसखेड़ा, भगवानपुर, मुंशी नगला, चौंरा, शरीफपुर छिछनी, समैचीपुर चितार, अचानकपुर कटरी तोफिक सहित कई गांव पानी से घिर गए हैं।
कटरी तौफीक गांव में कई घरों में पानी बाढ़ का भर गया है। ग्रामीण अमर सिंह, दाताराम, मदनपाल, नंद किशोर, बृजपाल सहित तमाम ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है। जिससे अस्त-व्यस्त हो गया है। अमर सिंह की पत्नी जगरानी के घर में पानी भरने के कारण पानी में ही चारपाई पर अपने नाती व छोटे बच्चों को लेकर बैठकर समय काट रहीं हैं। वहीं झौआ से रूपपुर जाने वाला मार्ग कटरी तौफीक में टूट गया है। जिससे आवागमन बंद हो गया है, यही हाल है सुल्तानगंज खरेंटा से कमथरी जाने वाला संपर्क मार्ग भी टूट गया है। जिससे आना-जाना बंद हो गया है, बाढ़ से घिरे गांव के ग्रामीणों ने नाव चलाने की मांग की।
बाढ़ के चलते कई गांव का संपर्क टूटा, नहीं चली नाव
