दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, कई घायल

दोनों ओर से दी गयी पुलिस को तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मामूली विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे चार लोग घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बराकेशव निवासी कप्तान सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि उनके घर से सुबह करीब ९.४० बजे फोन आया कि हमारे भतीजे प्रदुम्न की पत्नी नेमा देवी के साथ मारपीट हो रही है। यह सुनकर मैं और मेरा बेटा बाइक से घर पर आये। घर में घुसने से पूर्व ही रास्ते में खड़े इंद्रेश पुत्र डिप्टी सिंह, जीतू पुत्र होशियार व कमलेश पुत्र सतवीर व राजेश व होशियार ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे सभी लोगों के सिर व शरीर में चोटें आयी हैं। घायलों ने नामजद दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरी ओर नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम बराकेशव निवासी होशियार सिंह पुत्र डिप्टी सिंह उम्र 40 वर्ष ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि गुरुवार को सुबह करीब ९ बजे गांव के ही कप्तान सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह से ग्राम समाज की जमीन जिस पर घूरा डाला जा रहा है को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दोनों तरफ से जमकर ईटा पत्थर व लाठी-डंडे चले। जिसमें होशियार सिंह का सिर फट गया तथा दूसरी तरफ महिला घायल हो गयी। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया गया। होशियार सिंह के सिर में करीब 10 टांके आए। जिसकी सूचना पर थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। —————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *