मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत हुई मैराथन दौड़

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को पंच प्रण की शपथ लेने के बाद देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ उप जिलाधिकारी अमृतपुर रविंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी रविंद्र नाथ राय, थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, शिक्षक दिनेश चंद्र शुक्ला, विरेंद्र कुमार, वीरपाल, प्रदीप सिंह, रामानंद, देवेंद्र, कमल किशोर, ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता सहित पुलिसकर्मियों ने मैराथन में प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लिए दौड़ते हुए मेरी माटी मेरा देश नमन करेंगे, नमन करेंगे के नारे लगाते रहे। मैराथन दौड़ राजेपुर बाजार से थाना होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर अपने संबोधन में थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आरंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमारे अंदर देश प्रेम को जागृत करते हैं और इस देश के लिए शहादत देने वाले वीरों के प्रति सम्मान पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश के सम्मान के लिए अपने दायित्व कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रध्वज हमारे सम्मान का प्रतीक है। इससे हम लोगों की संवेदना जुड़ी है। हम सबको देश में एकता अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को बलवती बनाने में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करना है, ताकि बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर सम्मान एवं देश प्रेम की भावना का विकास हो। इसके साथ ही प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने को प्रेरित करने के साथ छात्राओं को अपने पड़ोसियों को भी झंडा फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *