हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय ब्लाक सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी की उपस्थिति में एडीओ समाज कल्याण राजेश कुमार के देख रेख में शिविर लगाकर उपकरण के लिए पंजीकरण किया गया। व्यो श्री योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध लोगों का शिविर लगाकर उपकरण के लिए पंजीकरण किया गया। जिसमें जनपद से आए श्रवण एवं वाणी विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत कुमार पांडेय एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज कृष्ण गुप्ता की टीम ने सुबह से ही शिविर लगाकर पंजीकरण किया।पंजीकरण में विकास खंड के विभिन्न गांव से आए 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जनों को चिन्हित किया गया। इस संबंध में एडीओ समाज कल्याण राजेश कुमार ने बताया कि कान से संबंधित 61 वृद्ध जनों का तथा हड्डी से संबंधित 196 वृद्ध जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। कुल 256 वृद्ध जनों का पंजीकरण किया गया है।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रमाकांत पटेल, विकास सोनकर, गुलाब बहादुर पटेल, ग्राम प्रधान रमेश मौर्य, काशी प्रसाद मिश्रा, रामलोचन मौर्या, दिनेश मौर्या आदि मौजूद रहे
