रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखियों से गुलजार हुआ बाजार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। बहनों ने राखियों व मिठाई की खरीददारी की। वहीं सूतफेनी, सेवइयों की भी जमकर बिक्री हुई। देर रात तक खरीददारी का दौर चलता रहा।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में जगह-जगह राखी की दुकानें सज गयीं। जिन पर बहनें खरीददारी करती नजर आयीं। नगर के मेन मार्केट में दुकान लगाये दुकानदार अनिल राठौर ने बताया कि हर रेंज की राखियां हमारी दुकान में मौजूद है। उन्होंने बताया कि हमारी दुकान में 5 रुपये से लेकर 200 रुपये से अधिक कीमत तक की राखी मौजूद है। वहीं दुकानदार कोमल गुप्ता बताते हैं कि अब जमाना बदल गया है। अब एक धागे भर से राखी का काम नहीं चलाया जा सकता, बल्कि महिलाएं और अधिक सुंदर राखी बाजार में खोज रही हैं। वे वही राखी खरीद रही हैं जिसे बांधने से उनके भाई की कलाई पर निखरे। वहीं मिठाई बेंच रहे दुकानदार आशु भारद्वाज ने बताया कि त्यौहार में सिर्फ एक दिन शेष बचा है और वारिश का डर सता रहा है। यदि वारिश हो जाती है तो दुकानदारी करने में काफी कठिनाई हो जाएगी। जिससे काफी नुकसान हो सकता है। शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। घेवर, सेवइयां, सूतफेनी, वर्फी आदि की अच्छी बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *