गोलमाल करने वाला मण्डी निरीक्षक दिव्यांशु शुक्ला निलंबित, औरैया से संबद्ध

खबर का असर:………………………………

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर स्थित मण्डी के निरीक्षक व प्रभारी मण्डी सचिव दिव्यांशु शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें औरैया मण्डी से संबद्ध किया गया है।
की गई शिकायत में दर्शाया गया था कि मण्डी निरीक्षक दिव्यांशु शुक्ला मण्डी समिति में कार्यरत कर्मचारियों का उत्पीडऩ कर रहे है। बिना किसी कारण कर्मचारियों को निलंबित कर कांटा आपरेटर को हटाकर बिना किसी योग्यता के अपने परचित को मण्डी में स्थापित कांटे पर लगाकर अवैध वसूली करायी जा रही है। कांटे पर अपने साले को लगाया है जो नियम विरुद्ध है। इस अवैध वसूली में मण्डी निरीक्षक पूरी तरह लिप्त है। इसके चलते किसान व व्यापारियों का भी उत्पीडऩ हो रहा है। 30 जून 2023 को सम्भागीय उपनिदेशक कानपुर द्वारा दिव्यांशु शुक्ला प्रभारी सचिव का स्थानांतरण मण्डी निरीक्षक के पद पर जो कि इनका मूल पद है। मण्डी समिति फर्रुखाबाद से मण्डी समिति अच्छलदा (औरैया) किये जाने के क्रम में नगर मजिस्टे्रट/सभापति द्वारा 1 जुलाई 2023 को मण्डी समिति अच्छलदा औरैया के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था, लेकिन अपने मनमाना रवैया अपनाते हुए कार्यमुक्त होते हुए भी औरैया जाकर अपना योगदान नहीं किया। सम्भागीय उपनिदेशक कानपुर ने औरैया के लिए किये गये स्थानांतरण आदेश को निरस्त किया, लेकिन उसके पश्चात भी शुक्ला द्वारा दोबारा अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं की गई और पद पर कार्य करते हुए निदेशक से पुन: अनुमोदन भी नहीं लिया। सचिव पद पर नियमविरुद्ध तरीके से कार्य कर रहे है आदि शिकायतें की थी। जिसका हमारे समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शिकायत को संज्ञान में लेकर प्रभारी संभागीय उपनिदेशक विपणन/प्रशासन कानपुर मण्डल सुभाष सिंह ने सातनपुर मण्डी पहुंचकर जांच की थी। जिसमें अभिलेख अधूरे मिले थे। दिव्यांशु शुक्ला को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह प्रभारी सचिव रामसेवक वर्मा को बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *