शादीशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, परिजनों ने प्रेमी को मार डाला

UP के बांदा में आपसी विवाद के चलते एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही शादीशुदा प्रेमिका को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात की जानकारी युवती के  परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर इस कदर पीटा कि उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की वजह अब तक यह सामने आई कि प्रेमी अपनी  प्रेमिका की शादी से नाराज था.  बांदा के पैलानी थाना इलाके का यह मामला है. यहां एक गांव की रहने वाली एक युवती से राहुल नाम के युवक का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात युवक मिलने पहुंचा था, जहां दोनों में आपसी विवाद हुआ और कथित प्रेमी ने चाकू से हमला कर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया.  लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के  दौरान मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *