संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की मौत

मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या करने का आरोप
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पाठक न्यू कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिवानी की शादी आज से करीब ५ वर्ष पूर्व योगेश उर्फ बंटी पुत्र महेशचंद्र शर्मा निवासी मिशन चौराहा जनपद कासगंज के साथ धूमधाम से की थी। शादी में करीब ५ लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बाद भी ससुरालीजन मेरी बेटी को परेशान करते थे और अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व मोटर साइकिल की मांग करते थे। पति योगेश आये दिन शराब पीकर मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था। बीते दिन उसने शराब के नशे में मेरी पुत्री का गला दबा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसने ११२ पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पहुंचकर उसका मेडिकल कराया। सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि उसने उसकी गर्दन का काफी इलाज कराया, लेकिन उसकी तबियत बिगड़ती चली गयी। शुक्रवार को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो पुत्रियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीडि़त सर्वेश ने पति सहित ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *