संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गा। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव ज्योनी निवासी सन्धिया उम्र 28 वर्षीय पत्नी ब्रजेश कुमार ने सदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजन कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ डाक्टर विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में घटना का कारण पूछने पर परिजन चुप्पी साथ गये। इससे प्रतीत होता है कि परिजनों की प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी। वहीं किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी व हलका इंचार्ज नितिन यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन लोहिया अस्पताल के लिए चल दिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *