गृह क्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। घरेलू गृह क्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों

ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।जनपद हरदोई के थाना बेटागोकुल के गांव सिकंदरपुर निवासी विनोद दीक्षित ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व बेटी

रश्मि का विवाह कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर रजीपुर निवासी अरविन्द तिवारी के पुत्र गौरव तिवारी के साथ किया था। बेटी के दो पुत्रियां अंशी, माही है। सूचना मिली थी कि बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका के चाचा सौरव दीक्षित ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में ढाई लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है। पति ने बताया कि रश्मि से यूं ही मामूली कहासुनी हो गई थी। रात को खाना खाकर वह दोनों बेटियों के साथ बरामदे में लेट गया था। पत्नी कमरे में सोने चली गई। रात बड़ी बेटी ने देखकर जानकारी दी। दहेज का आरोप पूरी तरह से गलत है। बेटी की मौत पर मां मंजू दीक्षित, भाई रामजी ससुराल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *