कंपिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। स्वजन देर रात महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी प्रवेंद्र कुमार की ४० वर्षीय पत्नी सोनी ने शुक्रवार देर रात घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। काफी देर तक महिला के छत पर न आने पर अनहोनी की आशंका हुई। स्वजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो उनकी चीख निकल गई। जिससे स्वजनों में चीख पुकार मच गई। स्वजन आनन-फानन में महिला को फंदे से उतारकर सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अमित ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। स्वजनों के अनुसार उनकी शादी बारह वर्ष पूर्व थाना मऊदरवाजा के कनरतला गांव से हुई थी। मृतका के एक पुत्र अक्ष व एक पुत्री काव्या है। स्वजन मौत का कारण नहीं बता सके। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव पीएम हेतु भेज दिया गया है।
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
