प्रेम विवाह करने वाली विवाहित महिला फांसी पर झूली

क़ायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों मे प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव फांसी के फन्दे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल कर शव का पन्चनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव लखनपुर निवासी संगीता देवी उम्र 23 वर्षीय पत्नी हरीश कुमार जो की अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में नौकरी करता थी। उसको उसी फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों ने डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दोनों लोग अपने गाँव लखनपुर में आकर रहने लगे। पति सब्जी बेचता है। पति के अनुसार उसकी पत्नी संगीता अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। मेैंने मना कर दिया। जिससे पत्नी ने घर मे फाँसी के फन्दे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुँचे क्राइम इंस्पेक्टर कमिल खॉन ने जाँच पड़ताल की। फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश कुमार ने शव का पन्चनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *