उन्नाव,समृद्धि न्यूज। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकमीरा पुर में देर शाम एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। नीलम उर्फ रोशनी पत्नी विपिन , जिसकी शादी 7 वर्ष पूर्व हरदोई के पथरौली गांव निवासी मैकूलाल की बेटी के साथ हुई थी। मृतका के चार छोटे बच्चे हैं, और परिवार में घटना के बाद गहरा मातम छा गया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि नीलम ने आत्महत्या की, लेकिन मृतका के पिता मैकूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे, तो उन्हें बेटी का शव पुराने घर में पड़ा मिला। उन्होंने देखा कि नीलम के गले पर दबाव के निशान थे और शरीर पर चोट के कई निशान मौजूद थे। उन्होंने *पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराध निरीक्षक रामनारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।वही पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव लाया गया तो *मायके पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली गेट के सामने शव लदा लोडर खड़ा कर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों की बात सुनकर प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकता मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
