स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीगण द्वारा पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गयी। साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस जनता की सेवक होती है। इसलिए पुलिसकर्मियों को अपनी डियूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ करनी चाहिए। कई जाबांज पुलिसकर्मी मुठभेड़ व अन्य प्रकार से मौत को मुंह में समा गये। आज हमें उनको याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, तभी इस स्मृति दिवस का सच्चे अर्थों में मनाना साकार होगा। पुलिस ने अधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया। ——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *