राजमिस्त्री ने शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

बीती शाम घर से नाराज होकर चला गया था मृतक

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। परिजनों से नाराज राजमिस्त्री ने खेत में खड़े शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कतरोली पट्टी निवासी 30 वर्षीय राजन पुत्र प्रमोद जो कि राजमिस्त्री का काम करता था। बीती शाम राजन किसी बात से नाराज होकर घर से बिना बताये निकल गया था। घर वापस न आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गये तो उन्हे शीशम के पेड़ से राजन का शव लटका देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंच गये। राजन का शव खेत की मेड़ पर खड़े शीशम के पेड़ से सूत नापने वाला साहुल से फांसी पर लटका था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और वह राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक की दो पुत्री सोनाली 8(वर्ष), श्रद्धा 6(वर्ष) व एक पुत्र अंश 3 (वर्ष) का है। मृतक की पत्नी पूनम व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *