दिल्ली में बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 6 नवजातों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार के अस्पताल में यह घटना उस दिन हुई है, जब गुजरात के राजकोट शहर में गेमजोन में भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अधिकारी अस्पताल कर्मियों से हादसे की जानकारी जुटा रहे हैं.दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 नवजातों का रेस्क्यू कर तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें 6 की मौत हो गई, 1 वेंटिलेटर पर है और पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं.

A total of 12 children were rescued, out of which 6 have died, 1 is on the ventilator and 5 others are admitted to the hospital: Delhi Fire Service A massive fire broke out at a New Born Baby Care Hospital in Vivek Vihar late last night.

विवेक विहार के ब्लॉक बी में यह बेबी केयर सेंटर है. नवजात बच्चों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से इलाज के लिए पूर्वी दिल्ली एडवांस एनआईसीयू अस्पताल ले जाया गया. वहीं, हादसे के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल इस हादसे पर चुप्पी साध ली है. एक अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में आग 11.32 बजे लगी थी. दमकल कर्मियों ने बताया कि जिस बिल्डिंग में अस्पताल चल रहा था वो और पास की रिहाइसी बिल्डिंग भी आग की चपेट में आई थीं. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझा दिया है. पुलिस के एक अधिकारी अस्पताल कर्मियों से हादसे की जानकारी जुटा रहे हैं. साथ ही यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम था कि नहीं.

अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छह अन्य जो वेंटिलेटर पर हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:32 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके में आईआईटी ब्लॉक बी, विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के मुताबिक, चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था। शाहदरा जिले के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर इमारत के पीछे की ओर की खिड़कियां तोड़ीं और किसी तरह वहां से नवजात बच्चों को एक-एक कर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *