भांजे को विद्यालय छोडऩे जा रहे मामा-भांजे की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर के अंतर्गत गांव तुसौर निवासी कुलदीप जाटव का साला अपने भांजे राजकुमार उम्र 11 वर्ष को मोहम्मदाबाद आश्रम पद्धति विद्यालय छोडऩे जा रहा था। फर्रुखाबाद बदायूं हाईवे स्थित चित्रकूट डिप में बाढ़ के पानी में बह गए। जिन्हें निकालने के लिए मौके पर तैनात डायल 112 के हेड कांस्टेबिल सिपाही अंकित ने पानी में कूदकर बचाने का पूरा प्रयास, लेकिन वह खुद डूबने लगा। ग्रामीणों के प्रयास से अंकित को बाहर निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद, तहसीलदार कर्मवीर सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर परिजनों को शासन द्वारा राहत दिलाने का पूरा भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत ग्रामसभा तुसौर निवासी कुलदीप जाटव का साला पंकज पुत्र गिरधारी निवासी अडंगापुर जनपद उन्नाव मोटरसाइकिल जिसकी पंजीयन संख्या यूपी76एन1225 से अपने भांजे राजकुमार उम्र 11 वर्ष जो कि मोहम्मदाबाद स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय मैं कक्षा 6 का छात्र था को छोडऩे जा रहा था। समय करीब 5.00 बजे फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे स्थित चित्रकूट डिप में बाढ़ के पानी के बहाव में बाइक फिसल गई। जिससे मामा भांजे दोनों गहरे पानी में चले गए। मौका पर 112 डायल पुलिस के उपनिरीक्षक गणेश, हेड कांस्टेबल केशव सिंह, हेड कांस्टेबिल अंकित सिंह जो कि बचाव कार्य के लिए तैनात थे ने दोनों को डूबता देख हेड कांस्टेबिल अंकित सिंह डूबते हुए मामा भांजे को बचाने के लिए पानी में उतर गए। बचाने के प्रयास में सिपाही अंकित सिंह खुद डूबने लगे। जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। सूचना पर थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद व तहसीलदार कर्मवीर सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को शव बरामद हेतु पांचाल घाट से बुलवाया। पंकज का शव गोताखोरों ले शाम 7.00 बजे बरामद लिया जिसे एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्र राजकुमार का शव खबर लिखे जाने तक बरामद नहीं हो सका। मृतक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक राजकुमार का छोटा भाई बॉबी, मां गुड्डी देवी, पिता कुलदीप, बाबा प्रदीप सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के साथ शासन से मदद दिलाये जाने का पूरा भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *