फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा घेरश्यामू खां असगर रोड निवासी मो0 मतीन खां को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया। मतीन खान ने कहा कि वर्षों से समाजवादी पार्टी में कार्य कर रहे थे, मेरी आस्था को देखते हुए फलस्वरुप पार्टी ने मुझे प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं मेहनत के साथ निभाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य को भारी मतों के साथ जिताकर लोकसभा भेजने का काम करेगें।
जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि 28 अप्रैल को मतीन खां लोहिया मूर्ति पर सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ माल्यार्पण करेंगे। मतीन खां के प्रदेश सचिव बनने पर पार्टी के लोगों ने उन्हे बधाई दी है।
मतीन खां बने सपा के प्रदेश सचिव
