मत्स्य जीवी सहकारी समिति की बैठक में सर्वेश बने अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मत्स्य जीवी सहकारी समिति ग्राम भटपुरा का प्रथम संगठात्मक बैठक का आयोजन हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रस्तावित सहमति मत्स्य जीवी सहकारी समिति भटपुरा के गठन की कार्यवाही प्रस्ताव पर चर्चा हुई। माता गमां देवी मंदिर आहूत बैठक में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप बाथम ने भाग लिया। संयोजक अवधेश कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। एडीआई आरके श्रीवास्तव द्वारा बैठक सम्पन्न करायी गई। जिसमें सर्व सम्मति से सर्वेश अध्यक्ष/मुख्य प्रवर्तक बने।  बैठक में विजय कुमार, प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार, मिथुन, आशू कुमार, सरवन कुमार, अमित कुमार, टिन्कू कश्यप, रामफेरे, समर पाल, रामबाबू, गयाप्रसाद, दिलीप कुमार, भोगीलाल, सौरभ, नरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *