मत्स्य जीवी सहकारी समिति की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक कमालगंज के गांधी नगर भटपुरा में मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि0 की द्वितीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। मत्स्य जीवी सहकारी समिति भटपुरा के कार्यालय पर द्वितीय बैठक में सदस्यों द्वारा विचार विमर्श कर अध्यक्ष की सहमति से कार्यवाही सम्पन्न हुई। मत्स्य अधिकारी दिवाकर सिंह व निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार, सोसायटी अध्यक्ष अतुल चौहान, श्रवण कुमार, मुख्य प्रवर्तक सर्वेश, लालाराम, अनिकेत बाथम, करन, सचेन्द्र कुमार, ज्ञानेन्द्र कश्यप, अंश कुमार, बदले, समरपाल, रामबाबू, आकाश, नितिन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *