नोएडा: सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना रशीदी की हुई पिटाई

नोएडा: नोएडा में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई हुई। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर उन्होंने अभद्र टिप्पणी की थी। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक स्टूडियो में मौलाना रशीदी को थप्पड़ मारता दिख रहा है। डिंपल यादव के मस्जिद जाने पर मौलाना ने अशोभनीय बातें कही थीं।
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को नोएडा में एक न्यूज चैनल के स्टूडियो में सरेआम पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स न्यूज चैनल के स्टूडियो में मौलाना को अचानक थप्पड़ मारते दिख रहा है।

बताते चले कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव हाल ही में साड़ी पहनकर एक मस्जिद में गईं थीं, इस पर मौलाना साजिद रशीदी ने अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिससे सपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह नाराज थे। लखनऊ के हजरतगंज थाने में तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *