कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर में एक लव जिहाद से जुड़ा मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गांव में लड्डू बांटकर दोनों को आर्शीवाद दिया गया। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार उसके फर्रुखाबाद निवासी साले का लडक़ा एक अन्य समुदाय की युवती को प्रेम में लेकर चला आया और मस्जिद के मौलवी द्वारा उसका धर्मांतरण कर निकाह कराया गया। जिसकी खुशी में गांव में लड्डू बांटे गए। लव जिहाद की जानकारी होने पर कुछ लोगों ने सूचना डायल 112 को पुलिस को दी। डायल 112 पुलिस ने हल्का इन्चार्ज को सूचना दी। गांव के युवक उदित चौहान ने देर रात कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की और वहां की वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की। उदित ने बताया कि पहले भी कुछ मामले हुए हैं, लेकिन वह जानकारी में नहीं आ सके, लेकिन इस युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। जब घटना की जानकारी ग्रामीणों से की, तो उन्होंने बताया कि निकाह दोपहर में कराया गया है। उसके बाद देर शाम को लड्डू बांटे गए। मामला चर्चा में आने पर युवक युवती गायब हो गए।
