गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ भी मकोका एक्ट लगाया
सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता और सागर पाल को अरेस्ट किया था. सागर और विक्की को कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उनकी रिमांड बढ़ा दी गई. वहीं पुलिस ने एक दिन पहले पंजाब से सुभाष चंदर और अनुज थापन को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इन चारों आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार के कड़े कानून मकोका के तहत कार्रवाई की जा रही है. महाराष्ट्र पुलिस ने फायरिंग करने वाले और हथियार सप्लाई करने वाले चारों आरोपियों के अलावा मोस्ट वांटेड अनमोल बिश्नोई और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ भी मकोका एक्ट लगाया है. इन दोनों को मिलाकर सलमान के घर पर फायरिंग केस में अब तक 6 लोगों पर मकोका लगाया जा चुका है.
