59वें आवा महोत्सव पर मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वस्थ्य महिला ही परिवार को स्वस्थ्य रख सकती है। परिवार समाज की इकाई है। परिवार स्वस्थ्य होगा, तो समाज स्वस्थ्य होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर भी परिभाषाएं देता है। ये विचार आज राजपूत रेजीमेंट सेंटर के जसराम आडोटोरियम में आयेजित ५९वें आवा महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेडिकल कैंप रख रहे थे डा0 मेजर रोहित तिवारी।स्वास्थ्य कैंप में राजपूत सेंटर के परिवार की महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयुर्वेद को जीवन का अंग बनाना चाहिए। हमें नियमित रुप से योग करना चाहिए। यह बात डॉ0 क्षमा चतुर्वेदी ने जीवन में आयुर्वेद का महत्व समझाते हुए कही। मेडिकल कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 आशा भल्ला, नेत्र रोग विशेषज्ञ आकांत्रा त्रिपाठी, नाक, कान, गला विशेषज्ञ डा0 नवनीत, आर्थों के डॉ0 नीरज वर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ0 श्रेय खंडूजा ने अपनी सेवायें दीं। आवा प्रेसीडेंट अनुपमा डीसूजा ने कैंप का निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने स्वास्थ्य कैंप का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *