डम्पर की टक्कर से मेडिकल कालेज के कर्मचारी की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार मेडिकल कालेज कर्मी को तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डम्पर चालक व हेल्पर गाड़ी छोडक़र फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जनैया सठैया निवासी 35 वर्षीय सदानन्द शाक्य पुत्र रूपलाल बघार मेडिकल कालेज में कर्मचारी था। वह अपनी बाइक से मेडिकल कालेज की तरफ से आ रहा था। उसी दौरान ढिलावल बाईपास के निकट तेज रफ्तार डम्पर ने उसके जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सदानन्द की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रायपुर चौकी इंचार्ज तरुण सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ का दबाब बढ़ता देख शव को डीसीएम में रखाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *