मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने खायी फाइलेरिया की दवा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में छात्र.-छात्राओं को मेडिकल टीम सीएचसी बरौन डॉ0 सुरेंद्र सिंह राठौर, डॉ0 अफसा रईस, सुनीत रंजन और प्रियंका पाल ने एमओआईसी (सीएचसी बरौन) डा0 अनुराग कुशवाहा के आदेशानुसार फाइलेरिया की दवाई खिलाई गई। स्वस्थ व्रत एवं योग विभाग एवं कार्य चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के सभागार मैं यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ0 अरुण कुमार पांडे, डॉक्टर विकास बाबू, डॉ0 अरीब, डॉ0 आनंद बाजपेई आदि चिकित्सक मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने फाइलेरिया के कार्यक्रम में आयी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *