राजेपुर, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल की टीम ने विकास खण्ड राजेपुर के ग्राम वीरपुर, हरिसंहपुर में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर बाढ़ पीडि़तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की।
राजेपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वीरपुर हरसिंहपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वहीं के निवासी संजीव सिंह यादव ने स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य टीम भेजकर उपचार कराया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सबके साथ है। ऐसे में मेरा दायित्व है कि हम बाढ़ पीडि़तों की मदद करें। संजीव यादव की सूचना पर उन्होंने स्वास्थ्य टीम भेजकर कैम्प लगवाया और स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करायी। इस मौके पर डा0 प्रिया गुप्ता, डॉ0 निशिता, डॉ0 अजय सिंह, डॉ0 राहुल देव, डॉ0 प्रदीप दीक्षित, डॉ0 राहुल सिंह, डॉ0 सरोज आदि लोग मौजूद रहे।
मेडिकल कालेज टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को दी दवाइयां
