फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय कढ़हर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कढ़हर कस्बे में बुजुर्ग जनमानस के स्वास्थ्य की उचित देखभाल हेतु एक वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में (77 पुरुष एवं 49 महिला) कुल 126 लाभार्थियों की प्रभारी होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 सुरेंद्र सिंह ने सघन चिकित्सा परीक्षण कर उन्हे होमियोपैथिक चिकत्सा उपलब्ध करवाई। सभी लाभार्थियों का रक्तचाप, हृदय गति एवम रक्त में ऑक्सीजन की जांच की गई। इस कैम्प में ज्यादातर बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द, दमा, उक्त रक्तचाप, एलर्जी, पाचन संबंधी रोग, त्वचा रोग, प्रोस्टेट रोग, हृदय रोग, मोतियाबिंद, जुकाम, बुखार, खांसी इत्यादि से पीडि़त पाया गया। जिला होमियोपैथिक विभाग द्वारा आयोजित वृद्धावस्था शिविर में आस पास के कई गांवों के बुजुर्ग व्यक्तियों को उन्हे उनके घर के ही पास में बेहतर होमियोपैथिक चिकित्सा प्राप्त हो रही है। जिससे आयुष आपके द्वार मिशन की परिभाषा सच्चे रूप में चरितार्थ हो रहीं है।
आयुष आपके द्वार शिविर में 126 लाभार्थियों का हुआ चिकित्सीय परीक्षण
