चिकित्सा प्रभारी ने भीषण गर्मी में चलवाये पंखे

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली न आने पर चिकित्सा प्रभारी ने मरीजों को राहत देने के लिए पंखे चलवाने के निर्देश दिये।
बताते चलें कि भीषण गर्मी में बिजली की अत्यधिक कटौती की जा रही है। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जब मरीजों के तीमारदारों ने चिकित्सा प्रभारी डॉ0 शोभित शाक्य से शिकायत की, तो उन्होंने तत्काल जनरेटर चलवाकर पंखे चलवाने के निर्देश दिये। तब कहीं जाकर पंखे चले और मरीजों ने राहत की सांस ली। तीमारदारों का कहना है कि भीषण गर्मी में मरीजों को काफी दिक्कत होती है। जिसका चिकित्सा प्रभारी डॉ0 शोभित शाक्य ने संज्ञान में लिया और तत्काल प्रभाव से कूलर व पंखे चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बिजली चली जाने पर तुरंत जनरेटर चलाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *