बढ़पुर मंदिर में शिविर लगाकर मरीजों को दी गई दवाइयां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय नुनहाई द्वारा राज्य आयुष सोसायटी द्वारा संचालित आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बढ़पुर शीतला माता मंदिर के प्रांगण में किया गया। जिसमें कुल 109 (56 पुरुष और 53 महिला) रोगियों ने होमियोपैथिक चिकत्सा का लाभ लिया। इस चिकित्सा शिविर में चिक्तसाधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सभी रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे नियमित साफ -सफाई से रहने की सलाह दी एवं विभिन्न संचारी रोगों के बारे में भी अवगत कराया। दवा वितरण का कार्य फार्मासिस्ट तरुण कुमार वर्मा ने किया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉक्टर सिंह ने बताया कि ज्यादातर रोगी जोड़ों के दर्द, पेट रोग, डायबिटीज, बुखार, जुकाम खांसी, चर्म रोग इत्यादि से पीडि़त पाए गए। होमियोपैथिक कैम्प सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर के आयोजन में माता शीतला देवी मंदिर कमेटी के सचिव सचिन कटियार, कोषाध्यक्ष अकुर कटियार, पुजारी अरूण सैनी, अमन कटियार, शिवम श्रीवास्तव, सूरज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *