फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के होमियोपैथिक विभाग के संयोजन से राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय बुढऩामऊ में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। जिसमें कुल 153 बुजुर्ग रोगियों को होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ0 निहाल अहमद ने परीक्षण किया। साथ में फार्मासिस्ट अविनाश और वार्डबॉय आनंद की टीम ने चिकत्सा परीक्षण के उपरांत होमियोपैथिक दावा का वितरण किया। शिविर में ज्यादातर रोगी जोड़ दर्द, स्वांस रोग, चर्म रोग, जुकाम खांसी इत्यादि से पीडि़त पाए गए। सभी को परीक्षण के बाद दवाइयां देकर स्वस्थ्य रहने के उपाय बताये गये।
शिविर लगाकर 153 मरीजों का परीक्षण कर दी गई दवाइयां
