फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। याकूतगंज नगला पजाबा स्थित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच का गठन किया गया। छात्रा अर्ची को पावर एंजिल, साहिली को अध्यक्ष, मोहिनी को उपाध्यक्ष, सुरभि को सचिव व अन्य छात्राओं को सदस्य बनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सलमा बेगम, जितेन्द्र सिंह राठौर, रागिनी भारद्वाज, अंशू किरन, निकहत परवीन, मीनू आदि शिक्षिकायें मौजूद रही।
कम्पोजिट क0उ0प्रा0वि0 में मीना मंच का हुआ गठन
