मेरठ: बिल्डर्स ने बेंच दी 20 करोड़ में थाने की जमीन

समृद्धि न्यूज। मेरठ में थाने की जमीन कब्जा कर कॉलोनियां बनाकर बेंच दी गई। बिल्डर्स ने अपनी कॉलोनी से सटी सरकारी जमीन की प्लॉटिंग की और 20 करोड़ में बेचा। गुरुवार की रात पुलिस ने यह कारनामा करने वाले दो शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया है। यह लोग पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन थाने के लिए आवंटित जमीन पर प्लॉट काटकर बेच रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, पल्ल्वपुरम थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि, बिल्डरों ने मधुर एंक्लेव नाम से बसाई जा रही कॉलोनी की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। जो जमीन एंटी करप्शन थाने के लिए आवंटित थी, उसी जमीन को बेचना शुरू कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जमीन की पैमाइश के दौरान सरधना तहसील के लेखपाल हरवीर सिंह ने मामले का खुलासा किया और रिपोर्ट अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश के बाद कई बिल्डर्स के खिलाफ पल्ल्वपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पलवलपुर थाना क्षेत्र के सरधना तहसील में मुईकंपुर, लखेड़ी परगना दौराला स्थित खसरा संख्या 609/5 की बंजर भूमि को धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से कॉलोनियों में तब्दील कर बेच दिया गया। बताया जा रहा है कि ये सरकारी जमीन मेरठ के पल्लवपुरम थाने की है, जिसकी कीमत 20 करोड़ से अधिक है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, खसरा संख्या 609/5 रकबा 0.5060 हेक्टेयर भूमि को राजस्व दस्तावेजों में श्रेणी 5(3) यानी बंजर भूमि दर्ज किया गया था। मगर इस जमीन को अलग-अलग खातों में दर्ज कर निजी स्वामित्व दर्शाया गया। इसके बाद इस पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने का आरोप लगा है। बताया गया कि ईकंपुर एलखेड़ी गांव में कुल भूमि का एक बड़ा हिस्सा मधुर इन्फ्रा डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा चंदनपाल एसोसिएट्स और सिद्धार्थ पंवार पुत्र रामकुमार के नाम से स्वामित्व दिखाकर बेच दिया गया।
इंस्पेक्टर पल्ल्वपुरम रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोप है, कि बिल्डर आशीष गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अजय चौधरी और अंशु ने अपनी कॉलोनी में काटे गए प्लॉट के साथ ही थाने के लिए स्वीकृत भूमि को लगभग 20 करोड़ रुपए में बेच दिया। दौराला पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने दर्ज शिकायत के आधार पर दबथुवा गांव के प्रॉपर्टी कारोबारी अजय, स्वाहेडी बिजनौर के रहने वाले अंशु को हिरासत में लिया है। दोनों से शीर्ष अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आशीष गुप्ता, आदित्य गुप्ता की तलाश भी शुरु कर दी है। जमीन बेचने के मामले आशीष गुप्ता और आदित्य गुप्ता के खिलाफ पुलिस टीम सबूत भी इक_ा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *