मेरठ निवासी निवासी जैद कुछ साल पहले सऊदी गया हुआ था। मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में 15 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर सुमेसी जेहाद सऊदी अरब की जेल भेज दिया गया। क्रिमिनल कोर्ट मक्का में जैद के खिलाफ साक्ष्य पेश किए गए, जहां पर सुनवाई के दौरान जैद को सजा-ए-मौत का आदेश पारित किया गया।
मेरठ। सऊदी अरब में नशीले पदार्थों की तस्करी के दोषी युवक को मौत की सजा सुनाई गई है। वह 15 जनवरी 2023 से सुमेसी जेहाद सऊदी अरब की जेल में बंद है। इंटरपोल द्वारा मेरठ पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है।पुलिस ने स्वजन को सऊदी में सुनाए गए फैसले की जानकारी दे दी है।मेरठ निवासी निवासी जैद कुछ साल पहले सऊदी गया हुआ था। मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में 15 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर सुमेसी जेहाद सऊदी अरब की जेल भेज दिया गया। क्रिमिनल कोर्ट मक्का में जैद के खिलाफ साक्ष्य पेश किए गए, जहां पर सुनवाई के दौरान जैद को सजा-ए-मौत का आदेश पारित किया गया। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय से इंटरपोल को जैद की सजा के बारे में जानकारी दी गई। इंटरपोल ने मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा को अवगत कराते हुए जैद के स्वजन को इसकी जानकारी देने को कहा। रविवार को मुंडाली थाना प्रभारी सौम्या ने जैद के स्वजन को लिखित रूप से नोटिस भेजकर अवगत करा दिया। एसएसपी ने बताया कि जैद को मौत की सजा की सूचना उसके स्वजन को दे दी गई है। जनपद में भी जैद का आपराधिक रिकॉर्ड का पता कराया जा रहा है। जैद के स्वजन इंटरपोल से पूरी जानकारी लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
