फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हजरत शेख मखदूम रहमतुल्लाह अलैहे के ७००वें उर्स मखदूम मेला शेखपुर की तैयारियों के संंबंध में सज्जादानशीन अजीजुलहक गालिब मियाँ की सरपरस्ती में मेला कमेटी की बैठक हुई। बैेठक में अराकीने कमेटी को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में मेला कमेटी के अध्यक्ष भुवन बरतरिया ने विस्तारपूर्वक बताया और व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए मेले को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया और सभी सेक्टर के जिम्मेदारान को बड़ी मुस्तहदी से अपनी जिम्मदेारी निभाने के लिए कहा गया। विदित हो कि इस साल 700वां उर्स व मेला 14 दिसंबर से शुरु होकर 21 दिसंबर तक मनाया जायेगा। मेले के मुख्य आयोजन 19 व 20 दिसंबर को होंगे। बैठक में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अराकीने कमेटी को एक पहचान पत्र जिम्मेदारी के अनुसार जारी किया जायेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मोहसिन शमशी ने दी है।
शेखपुर मेले की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
