फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट और गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बालक फतेहगढ़ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने की। बैठक में जिला मुख्य आयुक्त दिनेश कुमार वर्मा, जिला सचिव डॉ0 महेश चंद्र राजपूत, जिला आयुक्त स्काउट रामदास, शिवओम द्विवेदी, प्रेमपाल सिंह, रवेंद्र सिंह यादव, आयुक्त गाइड इंदु मिश्रा, संगीता यादव, रिचा यादव, चमन शुक्ला, सर्वेश श्रीवास्तव, हिमलेश शाक्य, वीना गौतम, डॉ0 जितेंद्र यादव, पुष्कर मिश्रा, धु्रव मिश्रा, योगेश कुमार, संतोष कुमार कटियार ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

जनपदीय रैली का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में कराया जाएगा। रैली के आयोजन की तिथि 23 और 24 जनवरी को कराने हेतु निर्णय लिया गया। जिसकी आयोजक जिला आयुक्त गाइड इंदु मिश्रा रहेंगी। बीएससी ज्ञान प्रतियोगिता हेतु कायमगंज एसएनएम इंटर कॉलेज, शमसाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, राजेपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में 8 जनवरी 2024 समस्त केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। जिला मुख्यायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि यदि किसी के पास अभी बीएससी ज्ञान प्रतियोगिता के फॉर्म हैं तो दो दिवस के अंदर आईटी कोऑर्डिनेटर योगेश कुमार के पास पहुचा दे। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट के पद पर जिला सहायक सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव को सर्व सम्मति से प्रभार देने हेतु निर्णय लिया गया। जिला सहायक सचिव का पदभार पुष्कर मिश्रा को दिया गया। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें मसेनी चौराहे का नाम स्काउट गाइड चौराहा रखने हेतु निर्णय लिया गया। इसी प्रकार दुर्वासा आश्रम घाट का नाम स्काउट गाइड घाट रखने हेतु निर्णय लिया गया।
