कलेक्टे्ट में मतदाता आपत्तियों को लेकर बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्टे्रट सभागार में निर्वाचन विषयक बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सभी पार्टियों के मीडिया प्रभारी से सूची चाही गई। सभी मीडिया प्रभाारी ध्यान दे कि बीएलओ पार्टी का एजेंट न हो। नवीन मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ आधार कार्ड आदि से करके ही अग्रसारित करेंगे। कोई गड़बड़ी न हो, उसके लिए सभी पार्टियों के मीडिया प्रभारी को मतदाता सूची प्रदान कर दी गई है। २७ अक्टूबर को मतदाता सूची प्रकाश प्रस्तावित है। सभी मीडिया प्रभारी मतदाता सूची का निरीक्षण कर लें। विसंगति प्राप्त होने पर तत्काल सूचित करें। निर्वाचन हेतु १२ पहचान पत्र अनुमन्य है। विशेष अभियान की तिथियों का विशेष ध्यान रखे। आवेदन पत्र ऑन लाइन भरे जा सकते है। मतदाता सूची हेतु दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जायेगी। अधिकाधिक लोगों से प्रतिभाग के लिए अपील की जाती है। बैठक में अपर जिलाधिकारी व सपा के सुभाषचन्द्र शाक्य, कांगे्रस के वरुण त्रिपाठी, भाजपा के मुकेश गुप्ता, सीपीआई (एम) के सुनील कुमार कटियार, आप के जितेन्द्र सिंह, बसपा के राजेश चौधरी, सुनील कुमार रावत, अजीत सिंह पटेल, आदर्श गंगवार, खालिद उस्मानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *